
Election 2022 Live: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और संघ प्रमुख मोहन भागवत की फोटो पर उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म होती जा रही है। अब समाजवादी पार्टी ने एक नई फोटो शेयर करके कांग्रेस पर पवलटवार किया है। इस फोटो में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से एनसीपी नेता सुप्रिया सुले आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहीं हैं, पास में ही एनसीपी चीफ शरद पवार भी खड़े हैं।
फोटो के साथ समाजवादी पार्टी ने लिखा, ‘राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस! जिस कार्यक्रम की तस्वीर लगा रही कांग्रेस उसी कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी के नेताओं ने भी लिया नेताजी का आशीर्वाद। इस पर क्या कहेगी कांग्रेस ?’
राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस!
जिस कार्यक्रम की तस्वीर लगा रही कांग्रेस उसी कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी के नेताओं ने भी लिया नेताजी का आशीर्वाद।
इस पर क्या कहेगी कांग्रेस ? @INCUttarPradesh https://t.co/DtuDl75BiS pic.twitter.com/QwehgvYnbx
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 21, 2021
एक दिन पहले ही भागवत और मुलायम की फोटो हुई थी वायरल
इससे पहले मंगलवार को सोशल मीडिया पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एकसाथ फोटो वायरल हुई थी। इसमें दोनों बैठकर किसी मुद्दे पर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस फोटो को शेयर करके यूपी कांग्रेस ने सपा पर हमला किया था। लिखा था, ‘”नई सपा” में ‘स’ का मतलब ‘संघवाद’ है?’
Election 2022 Live: मुलायम-भागवत की फोटो पर सियासी बवाल, अब नई फोटो जारी कर सपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में हैं। उन्होंने राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्व को अलग-अलग बताने पर निशाना साधा है। ट्विट करके कहा, ‘जैसे सोनिया गांधी और राजीव गांधी के एक पुत्र राहुल गांधी हैं, उसी तरह हिंदू और हिंदुत्व एक ही है।’
अब कांग्रेस ने केशव मौर्य पर पलटवार किया है। यूपी कांग्रेस ने ट्विट किया, ‘जैसे मुख्यमंत्री के लिए “कुर्सी” और उपमुख्यमंत्री के लिए “स्टूल” अलग-अलग हैं, वैसे ही हिन्दू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं।’