पारिवारिक हिंदी फीचर फिल्म “मेरी चाहत” एंगल म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल से 22 दिसम्बर को होगी रिलीज

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । साईंनाथ इंटरनेशनल बैनर तले प्रयागराज की भूमि के साथ ही विभिन्न लोकेशनों पर फिल्माई गई संपूर्ण सामाजिक व पारिवारिक हिंदी फीचर फिल्म”मेरी चाहत” का हाल ही में ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने फिल्म को काफी सराहा व पसंद किया। जिसकी झलक देखकर दर्शकों को‌ यह अनुमान हो गया कि फिल्म काफी साफ सुथरी होने के साथ ही एक पारीवारिक फिल्म है। जिसे पूरे परिवार के साथ बैठ कर देखा जा सकता है।इस फिल्म की निर्माता अंजाना श्रीवास्तव और निर्देशक सुधीर सिन्हा हैं। उन्होंने बताया कि यह हमारी बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म है। इसकी कहानी समाज के बीच से बुनी गयी है। यह हर दर्शक को पसन्द आएगी ।
उन्होंने बताया कि फिल्म” मेरी चाहत” में बाजीराव बब्बन यादव व सपना सिंह मुख्य भूमिका में हैं वही फिल्म में रंगमंच व कई फिल्मों में जबरदस्त अभिनय से दर्शकों के मन में अपनी पहचान बनाने वाले अनिल श्रीवास्तव व प्रतिमा श्रीवास्तव के साथ ही सुधीर सिन्हा व मास्टर अदृत्य सिन्हा उर्फ हनु.भी नज़र आयेंगे। इसके साथ ही इसकी मजबूत पटकथा और संवाद और कलाकारों का शसक्त अभिनय भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगा इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक हमारी फिल्म को यूट्यूब पर एंगल म्यूजिक ऑफिशियल चैनल पर 22 दिसंबर सुबह 7:00 रिलीज हो रही फिल्म को परिवार के साथ देखें और इसे अपना खूब प्यार दें। बताते चलें की ” मेरी” चाहत फिल्म का खूबसूरत संगीत रतन बाबा का है और इसके गीतों को अपने सुरों से सजाया है जेपी सिंह व नवोदित गायिका प्रिया सोनी ने।फिल्म के गीत जयप्रकाश, कुश लाल कवि का है। लेखक बब्बन यादव हैं। संवाद और स्क्रीनप्ले के साथ निर्देशन सुधीर सिन्हा का है।

Exit mobile version