अतीक अहमद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए डीएम ने लिखा पत्र

“अतीक अहमद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए डीएम ने लिखा पत्,,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की देवरिया जेल में जिस तरह से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई उसके बाद जिले के डीएम ने राज्य कारागार को पत्र लिखकर माफिया अतीक अहमद को किसी हाई सिक्योरिटी जेल में स्थानांतरित करने को कहा है। डीएम सुजीत कुमार ने यह पत्र आईजी जेल को लिखा है, जिसमे उन्होंने कहा है कि अतीक अहमद को इस जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जाए क्योंकि उसकी सुरक्षा को यहां खतरा है।
डीएम का कहना है कि अतीक के जेल में होने से माहौल काफी खराब हो गया है। मैंने इस बाबत आईजी जेल को पत्र लिख दिया है कि उसे किसी दूसरी जेल में भेजा जाए। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते 19 जुलाई को जेल के भीतर मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पेन ड्राइव और चाकू बरामद किया गया था। यह तमाम वस्तुएं औचक निरीक्षण के दौरान कैदियों के पास से बरामद किया गया है, जिसमे खुद अतीक भी शामिल है।

Exit mobile version