
कुलपति ने प्रवेश के इच्छुक छात्रों को दिया मौका
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सत्र जुलाई 2021-22 में सभी जागरूकता कार्यक्रम, प्रमाण पत्र कार्यक्रम, डिप्लोमा कार्यक्रम, पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम तथा स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है।
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्रों की मांग पर कुलपति प्रो.सीमा सिंह ने प्रवेश की तिथि को 31 दिसम्बर तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिक्षार्थी जो अभी तक प्रवेश लेने से वंचित रह गये हैं। वह प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में 31 दिसम्बर तक ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया एक साथ विश्वविद्यालय के सभी 12 क्षेत्रीय केंद्रों प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, कानपुर, अयोध्या, आजमगढ़ तथा नोएडा केंद्रों से सम्बद्ध लगभग 1200 अध्ययन केंद्रों पर संचालित की जाएगी। प्रवेश के इच्छुक छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं वेब लिंक पर ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करते हुए हार्ड कॉपी अपने चयनित अध्ययन केंद्र पर जमा करनी होगी। इसके पश्चात स्वअध्ययन पाठ्य सामग्री छात्रों के घर पर भेजी जाएगी।