प्रयागराज में भव्य भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर का होगा निर्माण

महाराजा जूदेव सिंह मंदिर निर्माण के लिए देंगे जमीन

( अनुराग शुक्ला प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । संगमनगरी प्रयागराज में जहां मां गंगा, यमुना एवं सरस्वती एक साथ हैं, ठीक उसी प्रकार भगवान जगन्नाथ जी, मां सुभद्रा, भ्राता बलभद्र जी की दिव्य प्रतिमा पुरी धाम में विराजित है। ठीक उसी का स्वरूप संगमनगरी प्रयागराज में पुष्पराज सिनेमा महाराजा रीवा कोठी के प्रांगण में भगवान जगन्नाथ जी का भव्य मंदिर का निर्माण बहुत जल्द किया जाएगा।
उक्त जानकारी श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति के रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने देते हुए बताया कि श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति प्रयागराज के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता का प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज आए। रींवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव से भेंट कर उन्हें सम्मानित करते हुए भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर निर्माण के लिए जमीन देने का निवेदन किया गया और इसे स्वीकार करते हुए महाराजा जूदेव सिंह ने कहा इस पावन पुनीत कार्य के लिए हम ईश्वर की कृपा से तत्पर रहेंगे। राजेश केसरवानी ने बताया कि 1999 से लगातार समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता के नेतृत्व में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष के द्वितीय दिवस पर विश्व विख्यात निकलने वाली भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा प्रयागराज के इस पावन धरा पर बड़ी दिव्यता एवं भव्यता के साथ निकाली जाती है। उन्हीं के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की मंदिर प्रस्तावित है, जो मध्य प्रदेश रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव के सहयोग से प्रयागराज की धरती पर भगवान जगन्नाथ जी का भव्य मंदिर निर्माण होने का सपना साकार होने जा रहा है।
स्वागत करने वालों में अनिल कुमार केसरवानी उर्फ अन्नू भैया, कृष्ण भगवान केसरवानी, राजेश केसरवानी, उदय साहू, उज्जवल केसरवानी, नीरज सिंह झरिया, अमर रस्तोगी, प्रबोध मानस ने रीवा के महाराजा जूदेव सिंह का स्वागत किया।

Exit mobile version