
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला 2022 के लिए जमीन आवंटन शुरू हो गया है। शुक्रवार को मेला क्षेत्र में खाकचौक व्यवस्था समिति को जमीन आवंटन करना है। जमीन व सुविधा के लिए संतों के दो गुट अपनी मांग को लेकर अड़े हैं। दोनों की मांग है कि जमीन बांटने का अधिकार उनके गुट को दिया जाए। दोनों गुटों के पांच-पांच सदस्यों को लेकर मेलाधिकारी शेष मणि पांडेय के कार्यालय में बैठक चल रही है। एक गुट में महामंडलेश्वर संतोष दास ‘सतुआ बाबा हैं तो दूसरे गुट में स्वामी रामतीरथ दास। मेला क्षेत्र में गहमा गहमी को देखते हुए मेला प्राधिकरण ने पीएसी को बुला लिया है। लगभग 1 घंटे बैठक चलने के पश्चात दोनों गुटों में सामंजस बना और मेरा अधिकारी के आश्वासन पर भूमि आवंटन का कार्य शुरू हुआ खाक चौक व्यवस्था समिति भूमि आवंटन से पहले भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया भूमि पूजन में समस्त खाक चौक के मुकाम धारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी गण मौजूद थे भूमि पूजन के बाद भूमि का आवंटन शुरू किया गया भूमि आवंटन का कार्य कल तक चलेगा उसके बाद सभी मुकाम धारी अपने अपने मुकाम लगाने की तैयारी करेंगे भूमि पूजन के दौरान खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर सीताराम दास जी महाराज जनमेजय शरण जी महाराज महामंडलेश्वर राम तीरथ दास जी महाराज वही दूसरे गुट से महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा महामंडलेश्वर दामोदर दास जी महाराज महामंडलेश्वर बृज भूषण दास जी महाराज महामंडलेश्वर माधव दास हिटलर बाबा सहित सैकड़ों संत महात्मा उपस्थित थे।