ऑनलाइन कंपनियों से खुद लड़े व्यापारी :सुशांत केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ प्रयागराज जिला महानगर उद्योग व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक महानगर अध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।जिसमे की बोलते हुवे जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने बतलाया की ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ व्यापारी अब खुद अपनी लड़ाई अपने हिसाब से लड़ेगा। जिसके लिए क्रमवार कार्यक्रम बनाए गए हैं। 26 को जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी व गंगापार जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में आम जन मानस को ऑनलाइन शॉपिंग ना करने की शपथ दिलवाई जाएगी। जिला वरिष्ठ महामंत्री अनुप वर्मा व चौक अध्यक्ष मुसाब खान के नेतृत्व में बाजारों में घूम कर जागरूकता अभियान चलाते हुवे आए हुवे ग्राहकों के मोबाइल से ऐप डिलीट करवाया जाएगा । 28 को युवा जिलाध्यक्ष नमन ज्योत सिंह रॉयल सरदार व जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा। 29 को महिला जिलाध्यक्ष रोशनी अग्रवाल व नगर अध्यक्ष सुनीता चोपड़ा के नेतृत्व में महिला इकाई ऑनलाइन कंपनियों की शव यात्रा निकाल कर दहन करेगी। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष राजेश कुमार केसरवानी निखिल पांडेय,ओम प्रकाश गुप्ता,प्रशांत पांडे,सुशील जायसवाल,शुभम शर्मा,राजीव तिवारी, राजेन्द्रअग्रवाल मुनीम जी,उज्ज्वल टंडन,संजीव मेहरोत्रा,सुनीता चोपड़ा,रीता सोढ़ी,सुमित सिंह बागी ,अन्नु केसरवानी संदीप जयसवाल,मुसाब खान,रतन केसरवानी,जकी खान आशीष केसरवानी,अरशद बालू आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Exit mobile version