
बैठक के दौरान रामगोपाल यादव ने कहा कि शिवपाल यादव पर कोई चर्चा नहीं हुई है. मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी पर बोलते हुए रामगोपाल ने कहा कि जरुरी नहीं सभी लोग आए. उन्होंने आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से समझौते के सवाल पर कुछ स्पष्ट संकेत नहीं दिए. बैठक में उपचुनाव में मिली जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया गया. गोपालदास नीरज के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया गया. बैठक में राज्यसभा सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चा समेत सपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे.
बता दें कि अखिलेश यादव पहले ही कन्नौज से और मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. समाजवादी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव बीएसपी के साथ मिल कर लड़ेगी. लेकिन क्या इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल होगी ? अभी फैसला नहीं हुआ है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के बदले आरएलडी से चुनावी समझौते के पक्ष में हैं.
लेकिन मायावती गठबंधन में कांग्रेस को भी साथ रखना चाहती हैं. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. अब तक तो पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रही पार्टी को उस सीट से टिकट देने का फ़ार्मूला चल रहा है. लेकिन इसमें कई पेंच हैं.