अटल जी जन्मदिवस पर नि; शुल्क स्वास्थ जांच शिविर

 

अटल जी का जीवन आज भी आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर लोकनाथ चौराहे परआज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता वह शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ.बी.बीअग्रवाल ने कहा ,कि भारत रत्न ,अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन समाज देश वह दुनिया के लिए आज भी प्रेरणा का सोत्र है. अटल जी की कार्यशैली से उनके विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। भारत ही नहीं अटल जी को आज दुनिया भर के लोग याद कर रहे हैं। अटल जी के जन्मदिवस पर यह आयोजन लगभग 28 वर्षो से अनवरत चल रहा है। पहले यह आयोजन चंद्र शेखर आजाद पार्क में ,किया जाता रहा था। यह आयोजन विगत 6 वर्षों से चौक के चौराहे पर किया जा रहा है। इसका लाभ पुराने शहर में रहने वाले लोगों को स्वास्थ जागरूकता के लिए किया जाता है। आज के आयोजन में 189 लोगों ने रक्त शर्करा की जांच कराई। १२ ऐसे लोगों में शुगर का पता चला जो पहले से यह नहीं जानते थे. उनको खानपान एवं जीवन शैली में परिवर्तन एवं नियमित टेस्ट की सलाह दी गयी। आज के आयोजन में से सुशील कुमार केसरवानी बबलू ,शरद मालवीय, अनीश टंडन, अनिल पांडे, राजकुमार सारस्वत ,नेम यादव ,मो. कादिर अमित मिश्रा ,हेमेंद्र सिंह नीलेश द्विवेदी अभिषेक दुबे आदि लोगों ने भाग लिया।

Exit mobile version