तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज ने मेला प्रशासन के विरोध में प्रारम्भ किया क्रमीक धरना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल आज मेलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय से भेंट किया, तीसरे चरण की वार्ता में मेलाधिकारी ने प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों को आज नक्शा देने व सेक्टरों में कितनी भूमि प्रयागवालों को देनी है. उसे मुहैया कराने का वादा किया था, मगर आज भी प्रतिनिधि मंडल द्वारा भूमि आवंटन के चर्चे पर टाल मटौल करते हुए, तीन चार दिन का समय मांगा, जिसपर उपस्थित प्रयागवालों ने विरोध किया | प्रतिनिधि मंडल के मांगों पर मेलाधिकारी सम्मान जनक उत्तर नही दे पाये | और मेला भ्रमण का बहाना बताकर जाने लगे, तो उपस्थित तीर्थ पुरोहितों ने मेला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए क्रमीक प्रदर्शन प्रारम्भ कर दिया | तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि आज भूमि आवंटन की तिथि निर्धारित नहीं की गई तो माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन पर तीर्थ पुरोहित उनके समक्ष प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मेला प्रशासन की होगी | उक्त अवसर पर संयोजक श्रवण कुमार शर्मा, अध्यक्ष अमितराज वैद्य, सुरेश तिवारी, राजीव भारद्वाज, चन्दन तिवारी, विजय मिश्रा, लाल पान्डेय, शम्भू शर्मा, बलराम शर्मा, रवि बाबू शर्मा, राजू पान्डेय. कल्लू शर्मा, बालमुकुंद पान्डेय, विजय भारद्वाज, राज पान्डेय, शिवम मिश्रा, विवेक तिवारी, रवि भारद्वाज, राकेश शर्मा, सहित सैकड़ों तीर्थ पुरोहित प्रदर्शन में शामिल हैं |




