संगम की रेती पर प्रजापति समाज का कलश पूजन व शोभायात्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । जनपद के पावन पवित्र धरती त्रिवेणी संगम की रेती पर प्रजापति समाज का कलश पूजन शोभायात्रा सहित पूरे विधि विधान के साथ हवन आदि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में देश के विभिन्न स्थानों से प्रबुद्ध प्रजापति समाज के महान हस्तियों का आगमन हुआ। जिसमें समाज के बुद्धजीवियों द्वारा समाज के नव युवकों का बहुत मजबूती के साथ मार्गदर्शन किया गया साथ ही समाज के लोगों का नई दिशा और दशा बदलने की पुरजोर कोशिश की गई है। उक्त आयोजन में हजारों हजार की संख्या में माताएं बहने व युवा वर्ग का जनसैलाब देखने को मिला है।

Exit mobile version