हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण स्टेशन है, इसलिए इस स्टेशन का री-डेवलपमेंट किया जाएगा-अश्विनी वैष्णव

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था पर संतुष्ट रहे। उन्होंने प्रयागराज जंक्शन के री-डेवलपमेंट की बात कही। बोले, यह कुंभ का शहर है और यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में स्नानार्थी पहुंचते हैं। यह हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण स्टेशन है, इसलिए इस स्टेशन का री-डेवलपमेंट किया जाएगा। बोले, पिछले कुछ वर्षों पहले तक स्टेशनों की स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन अब सुधार हुआ है। निरीक्षण के बाद रेलमंत्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कैंपस में भाजपा की ओर से आयोजित सम्मेलन में हिस्सा के लिए रवाना हो गए। वहां से भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए पार्टी कार्यालय जाएंगे और फिर दोपहर बाद एनसीआर मुख्यालय पर रेलके के अफसरों के साथ बैठक करेंगे।

Exit mobile version