
बता दें कि श्रीगुरुपूर्णिमा के दिन जब योगी अपने शिष्यों को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी अचानक गोरखनाथ सीओ प्रवीण कुमार सिंह भी उनके सामने आशीर्वाद के लिए बैठ गये.
इस मौके पर गोरखनाथ सर्किल में बतौर सीओ प्रवीण सिंह ने सीएम योगी को तिलक लगाया, तो योगी ने भी प्रवीण को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया. बता दें कि श्रीगुरुपूर्णिमा के दिन जब योगी शिष्यों को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी अचानक गोरखनाथ सीओ प्रवीण कुमार सिंह भी उनके सामने आशीर्वाद के लिए बैठ गये. उन्होंने भी सीएम योगी को तिलक लगाया और गुरु माना.
तिलक लगाते सीओ प्रवीण सिंह
2015 बैच के पीपीएस अधिकारी प्रवीण सिंह मूलरूप से जौनपुर जिले के मडिआहूं के रहने वाले हैं. मामला चर्चा में आने के बाद उन्होंने फेसबुक से पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है. लेकिन, वर्दी पहने एक पुलिस अधिकारी के मुख्यमंत्री के पैरों में नतमस्तक होने पर चर्चाओं का दौर जारी है.