आईडीए के राष्ट्रीय सचिव डॉ अशोक ढोबले ने 74वी आम सभा को किया संबोधित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सप्रू मार्ग स्थित होटल युगांतर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का 74 वां वार्षिक आम सभा तथा राज्य अंतर्गत सभी शाखाओं के पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया । वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ डीपी चतुर्वेदी, बीएचयू वाराणसी ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रदेश सचिव डॉ सचिन प्रकाश ने दिसंबर 2019 से प्रारंभ हुए सत्र का लेखा-जोखा आय-व्यय प्रस्तुत किया। प्रदेश सचिव ने बताया कि सत्र प्रारंभ होने के 4 माह बाद वैश्विक महामारी करोना के कारण भी एसोसिएशन के सदस्यों के सहयोग से सभी कार्यक्रम निरंतर वर्चुअल माध्यम से चलाए जाते रहे, सदस्यों ने करोना महामारी से लड़ने में सरकार का साथ देते हुए, दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने सामाजिक कार्य भी किए। सम्मेलन में प्रदेश सचिव ने पिछले 2 वर्षों (करोना काल ) मैं विभिन्न सदस्यों तथा शाखाओं के कार्य को देखते हुए निम्न अवार्ड का भी घोषणा किया जिनमें मुख्य रुप से

सर्वोत्तम शाखा का सम्मान -प्रयागराज शाखा सर्वोत्तम सीडीएच कार्य हेतु मुरादाबाद शाखा सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड प्रयागराज शाखा के अध्यक्ष डॉ प्रदीप अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ सचिव डॉ रोमिल सिंघल मुरादाबाद शाखा सर्वश्रेष्ठ एक्टिव सदस्य फतेहपुर के डॉक्टर अंकित सिंह चौहान सर्वश्रेष्ठ महिला सदस्य मुरादाबाद की डॉ उदिता सिंह सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक कार्यक्रम हेतु बरेली शाखा सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स कार्यक्रम आयोजित कराने में मुरादाबाद शाखा तथा शाखा के सदस्यों को बनाए रखने हेतु फतेहपुर ब्रांच को सम्मानित किया गया। करोना काल में ही दंत पराशर परास्नातक क्षेत्र में पूरे प्रदेश में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने हेतु कानपुर के डॉक्टर श्रवण कुमार तथा स्नातक छात्र/छात्रा मैं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की डॉ अहाना चंद्रा को सम्मानित किया गया। करोना काल के प्रारंभ से सभी दंत चिकित्सकों को बचाव हेतु ट्रेनिंग एवं मरीजों का इलाज करते करते लखनऊ किंग जॉर्ज दंत महाविद्यालय के प्राचार्य जो की प्रदेश कार्यकारिणी में संपादक के पद पर आसीन थे इसी वर्ष करो ना संक्रमण के कारण 24 अप्रैल 2021 को देहांत हो जाने के बाद एसोसिएशन व लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया ।यह सम्मान डॉ अनिल चंद्रा जी की माता जी को एवं पत्नी को दिया गया।
आज के वार्षिक आम सभा में सत्र 2022 के लिए नए पदाधिकारी भी निर्वाचित किए गए जिसमें अध्यक्ष के पद पर प्रयागराज शाखा के डॉक्टर अमित शुक्ला चुने गए(अध्यक्षीय कार्यकाल 2023),।गाजियाबाद के डॉ उमेश शर्मा ने अध्यक्ष पद का चार्ज लिया । बुलंदशहर के डॉक्टर कमलेश भरद्वाज , झांसी शाखा के डॉक्टर राजकमल श्रीवास्तव तथा अयोध्या शाखा के डॉक्टर एस एच मेहंदी जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। सीडीएच चेयरमैन के रूप में प्रतापगढ़ शाखा के डॉ सुधाकर सिंह ,संपादक पद पर लखनऊ के डॉ रमेश भारती जी निर्वाचित हुए। प्रदेश सचिव डॉ सचिन प्रकाश, संयुक्त सचिव डॉ आशीष त्रिपाठी , सह सचिव डॉ संदीप शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ आशुतोष सिंह इस वर्ष चुनाव ना होने के कारण पूर्व की भांति कार्य करते रहेंगे।
वार्षिक आम सभा में केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य के रूप में, डॉ मनोज श्रीवास्तव (वाराणसी) डॉ एस के कथारिया (आगरा ), डॉ धीरज प्रकाश (झांसी ), डॉ आशीष त्रिपाठी (प्रयागराज) ,डॉ टीपी चतुर्वेदी (वाराणसी)डॉ राजकमल (झांसी), डॉ कमलेंद्र (बुलंदशहर) डॉअमरजीत गुलेरी (प्रयागराज), डॉ प्रदीप अग्रवाल (प्रयागराज ),डॉ मुरारी शर्मा (वाराणसी) ,डॉ विशाल तिवारी (वाराणसी), डॉ डीपी सिंह (गाजीपुर) निर्वाचित हुए। सभी को राष्ट्रीय सचिव डॉ अशोक ढोबले ने सम्मानित करते हुए पदभार ग्रहण कराया । प्रदेश सचिव डॉ सचिन प्रकाश ने बताया कि आज की बैठक में मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया कि हमारी एसोसिएशन ग्रामीण इलाकों में मुख स्वास्थ्य परामर्श, मुख कैंसर परीक्षण तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित शुक्ला ने सदस्यों को धान्यवाद ज्ञापित करते हुए पूरी कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का भरोसा दिया । माघ मेला में चलाए जागरूकता एवम दंत परीक्षण अभियान के लिए प्रयागराज शाखा के सीडी एच संयोजक डॉ आशुतोष चौधरी को सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय सचिव डॉ अशोक ढोबले जी ने बताया कि 2022 में एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एसबीआई जिसमें 155 देशों के प्रतिनिधि कोमा देश के लगभग 10000 दंत चिकित्सक प्रतिभाग करेंगे जिसमें हमारे देश में दंत चिकित्सा विज्ञान में बहुत बढ़ोतरी होगी तथा हम सभी अपने समाज में और बेहतर चिकित्सा सुविधा दे पाएंगे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ डीपी चतुर्वेदी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं तदुपरांत सभी सदस्यों ने उनको सम्मानित करते हुए विदाई दी। प्रयागराज शाखा के अध्यक्ष डॉ आलोक त्रिपाठी ने कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव डॉ सचिन प्रकाश तथा संयोजन डॉ प्रदीप अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य प्रयागराज शाखा के अध्यक्ष डा आलोक त्रिपाठी ,निर्वाचित अध्यक्ष डॉ रंजन बाजपेई ,सचिव डॉ मनोज मिश्र , संयोजक डॉ आशुतोष चौधरी , डॉ बी बी तिवारी , डॉ जेपी यादव , डॉ विवेक जैसवाल ,डॉ संजय सिंह, डॉ डी के श्रीवास्तव , डॉ सौरभ श्रीवास्तव, डॉ ए पी सिंह,,डॉ समीर मदान, डॉ आर एस मौर्य , डॉ नागेश्वर त्रिपाठी,डॉ प्रवीण त्रिपाठी , डॉ दीपक सिंहआदि उपस्थित रहें ।

Exit mobile version