
भगवान गणेश के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त सुजीत अलबेला, पारुल अलबेला, अंकित, आकाश, अंकिता, शिवम, इशान्त, नेहा, सुभाषिनी, पंकज और विनोद ने आज बिरबृबिरज में होरी रे रसिया पर आकर्षक नृत्य के जरिए ब्रज की लठमार होली की मनोरम छटा बिखरी।
मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त सुजीत अलबेला, पारुल अलबेला, अंकित, आकाश, अंकिता, शिवम, इशान्त, नेहा, सुभाषिनी, पंकज और विनोद ने फूलों में सज रहे श्री वृंदावन बिहारी लाल पर नृत्य के माध्यम से ब्रज की फूलों की होली प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में सुजीत अलबेला, पारुल अलबेला, अंकित, आकाश, अंकिता, शिवम, इशान्त, नेहा, सुभाषिनी, पंकज और विनोद ने वृंदावन में नाचे मोर मै भी नाचूँगी पर आकर्षक मयूर नृत्य की सुखद प्रस्तुति दी। इसके पूर्व आज दिन में आयोजित यूपी टैलेंट हण्ट के नृत्य की सेमीफाइनल प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने फिल्मी और गैर फिल्मी गीतों पर थिरक कर अपनी नृत्य प्रतिभा प्रदर्शित की। इसी क्रम में बच्चों और युवाओं ने मेहंदी, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक रचनात्मक प्रतिभा से लोगों को अवगत कराया।