
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अक्सर अपने गीतों की वजह से चर्चा में रहने वाले सत्यप्रकाश मिश्रा और देवप्रकाश मिश्रा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने अपने सिविल लाइन्स के एल्गिन रोड स्थित आवास पर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। साथ ही मिश्र बंधु द्वारा महंगाई पर गाये गीत का भी विमोचन प्रमोद तिवारी ने किया। इस दौरान सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि दोनों युवा, उत्साही और प्रतिभाशाली हैं। कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत है। मुझे विश्वास है कि वह अपनी पूरी क्षमता से लोगों की सेवा करेंगे और कांग्रेस पार्टी के संदेश को जमीनी स्तर पर फैलाएंगे। कहा कि एक और एक ग्यारह हो गए हैं और बीजेपी की यूपी से नौ दो ग्यारह करने की तैयारी जनता कर रही है। वहीं यमुनापार व गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने गायक मिश्र बंधु को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर: श्यामकृष्ण पाण्डेय, सुधाकर तिवारी, रमेश पाण्डेय, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, अनिल पाण्डेय, राकेश पटेल, मनोज पासी, दिनेश सोनी, अतुल तिवारी, नागेश पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, गौरव पाण्डेय, उदय यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे।