भाजपा की सरकार मे ही अनूसूचित समाज और गरीबों का हो रहा उत्थान विकास-वीपी सरोज सांसद

प्रयागराज के गंगापार यमुनापार महानगर का जिला महासम्मेलन जसरा मे सम्पन्न

सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष संगठन पदाधिकारी ने किया हूजूम को सम्बोधित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गरीबों की पीड़ा को गरीब ही समझ सकता है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबी झेली है। गरीबों के दुःख दर्द को समझा इस लिए अब गरीबों का विकास और उत्थान कर रहे है। प्रदेश मे जब से योगी सरकार बनी है तभी से अनूसूचित समाज विकास की मुख्यधारा से जुडा है। और सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुच रहा है। भाजपा की सरकार मे कोई भी भाजपाइयों के ऊपर किसी प्रकार का आरोप नही लगा सकता समाज को इससे सबक लेना चाहिए। उक्त बातें अनूसूचित मोर्चा जिला प्रयागराज के गंगापार, महानगर, यमुनापार के अनूसूचित मोर्चा जिला महासम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि मछली शहर के सांसद वीपी सरोज ने सोमवार को श्री ईश्वर दीन छेदीलाल इंटर कालेज सभागार जसरा मे मौजूद अनूसूचित समाज के हूजूम को संबोधित करते हुए कही।और आगे बताया कि अगर अनूसूचित समाज को अपना विकास करना है तो आप सभी माताओं बहनों और अनूसूचित समाज के लोगों को जागृत होकर पुनः कमल खिलाकर यूपी मे योगी की सरकार बनानी होगी। पूर्व की सरकारों में गरीबो की योजनाएं नब्बे प्रतिशत रास्ते में ही नेता,गुंडे, माफिया हजम कर जाते थे। और सबसे ज्यादा अनूसूचित समाज के लोग सुविधाओ से वंचित होते थे। दो वर्षों से निःशुल्क राशन का वितरण सरकारे पारदर्शी रूप से करा रही है। शौचालय,आवास किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे पूरा का पूरा खातो मे जा रहा है। अब किसान सम्मान निधि छः हजार से बढ़ाकर 10 हजार होने वाली है।इस लिए लक्ष्मी रूपी कमल खिलाकर आप सभी भाजपा की पुनः सरकार बनाने को मोर्चा के मोर्चा सभांले। विशिष्ट अतिथि भाजपा यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने कहा की सबसे ज्यादा पूर्ववर्ती सरकारों मे अनूसूचित समाज के लोग उत्पीड़न और सुबिधाओ से वंचित होते थे। जब से भाजपा की सरकार आई समाज हो या सरकार और संगठन सभी मे बढचकर भागीदारी देकर विकास की मुख्यधारा में ला रही है। विशिष्ट अतिथि बारा विधायक डाँ.अजय कुमार ने कहा गरीबों के नेता कहने को तो बहुत थे पर सच मे अगर गरीबों की चिंता और लाभ और विकास हुआ है तो वह भाजपा की मोदी और योगी सरकार है। विशिष्ट अतिथि के रूप पर मंचस्थ अनूसूचित मोर्चा के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार पासी, भाजपा जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला आदि ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। अध्यक्षता अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राज मणि पासवान ने करते हुए अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा ज्ञान नारायण कनौजिया ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलामंत्री हरिदेव धूरिया,सूरज कुमार पासी,आरके शर्मा, दिनेश प्रजापति,आशीष सोनकर,विरिजा शंकर, पंकज पासी, मुकुन्दं सोनकर,संजय गौतम,प्रीतम केसरवानी,अम्बुज कुमार,रणजीत गौतम,शनिकुमार,स्वतंत्र आदि के साथ भारी संख्या में महिलाओं का हूजूम मौजूद रहा।

Exit mobile version