इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का शहर के व्यापारियों ने किया स्वागत सम्मान

श्री ओझा व्यापारियों के हितैषी एवं व्यापारियों के सुख दुख में शामिल होने वाला व्यक्तित्व- दिनेश सिंह अध्यक्ष सर्राफा
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर आर के ओझा के निर्वाचित होने पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के द्वारा उनको अंगवस्त्रम पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया
सिविल लाइंस व्यापार मंडल प्रयाग व्यापार मंडल फुटकर दवा एसोसिएशन के द्वारा आर के ओझा के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर आज होटल मिलन पैलेस में श्री ओझा को सम्मानित करने के अवसर पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष के द्वारा श्री ओझा के मृदुभाषी एवं व्यापारियों से मधुर संबंध रखने वाला व्यक्तित्व बताया । प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने श्री ओझा को व्यापारियों का हितैषी एवं व्यापारियों के द्वारा उनके सुख दुख में शामिल होने वाला व्यक्तित्व बताया
सिविल लाइंस व्यापार मंडल के महामंत्री ने श्री ओझा का स्वागत करते हुए कहा की ओझा जी भविष्य में व्यापारियों एवं इलाहाबाद प्रयागराज वासियों की हर समस्या के लिए तत्पर रहने की अपील की व्यापारियों के द्वारा उन्हें शॉल उढाकर पुष्पगुच्छ प्रदान करके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया । स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा महामंत्री शिव शंकर सिंह ,प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ,फुटकर दवा एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा चावला गुरु सिंह सभा के उपाध्यक्ष सरदार प्रीतम सिंह, सरदार हरजिंदर सिंह, नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह मुंडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय सिंह, देवर्षि अग्रवाल, डॉक्टर सुभाष यादव शेख डाबर वकील अमित सिंह बबलू पूर्व पार्षद, हर्षित अग्रवाल, कैलाश करेरा निखिल मलंग धर्मेंद्र केसरवानी आदि बड़ी संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे।



