संगम नगरी मे दर्शको के सिर चढ कर बोल रहा सिकंदर का जादू

राजर्षी मंडपम में उमड़ने लगा जादू प्रेमियो का जनसैलाव

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम नगरी के चंद्रलोक सिनेमा के समीप स्थित राजर्षी टंडन मंडपम में चल रहे युवा सुपरस्टार जादूगर सिकंदर के शो में जादू कला प्रेमियो का जनसैलाव उमड़ने लगा है और इस मनोरंजक शो का जिक्र शहर से लेकर गॉव तक मे सुना जा रहा है। जादूगर सिकंदर के द्वारा दिखाए जा रहे हैरतअंगेज कारनामों का जिक्र हर उस व्यक्ति के सिर चढ़कर बोल रहा है जो इस शो को देखकर बाहर निकलता है।शो में किसी को जादूगर का संदूक से गायब होकर दर्शको के बीच प्रकट होना चकित करता है तो किसी को लड़की को दो भाग मे काट देना , किसी को हवा से तरह तरह की चीज़े उत्पन्न होते देखना हैरत से भर देता है तो कोई करोड़ों वर्षपूर्व विलुप्त डायनासोर को लाइव देखना आश्चर्य से भर देता है। सलीम अनारकली नामक जादुई प्रहसन जहां दर्शको को ठहाके लगाने पर विवश कर देता है तो जनसंदेश भरे करतबो पर प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। रहस्य रोमांच और नये नये करतबो से सजा धजा विश्व स्तरीय लाइव इन्द्रजाल शो अब शहर में मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बन चुका है।
जादू महल का भव्य रुप ले चुके राजर्षी मंडपम में जादूगरी के बेताज बादशाह सिकंदर द्वारा दिखाए जाने वाले सभी जन संदेश भरे रोचक रोमांचक करतब आपको तनावों व हकीकत की दुनिया से परे आनंद के एक नए संसार में ले जाते हैं। अपने करतबों के बीच सिकंदर आपके ईर्द गिर्द आनंद और कल्पना का ऐसा जाल बुनते हैं, जिससे जीवन के सारे तनाव दूर हो जाते है और आप कल्पना के एक नए लोक में विचरण करने लगते हैं। लोगों को वास्तविकता से जादू के अनोखे तिलस्मी संसार में भ्रमण पर ले जाने वाले जादूगर सिकंदर के अनुसार वे जो जादू लोगों को दिखाते हैं उसमे परलौकिक कुछ भी नहीं होता और उसके द्वारा स्टेज पर दिखाए जाने वाले सभी कार्यक्रम विज्ञान और कला के अनूठे मेल का परिणाम होते हैं। जादूगर सिकंदर के अनुसार जादू वास्तविकता में दृष्टि भ्रम, विज्ञान के नियमों, कला और कुछ हद तक सम्मोहन का मिला-जुला स्वरुप है। जादू में दर्शकों का दृष्टि भ्रम उनकी जादू कलाओं में सबसे महत्वपूर्ण कारक होता है। स्टेज शो के दौरान जादूगर का वास्तविक फन इस दृष्टि भ्रम को उत्पन्न करना ही होता है। लेकिन इसमें सफलता के लिए कठिन और निरंतर अभ्यास, और कुशल सहायकों की भी आवश्यकता होती है। इस जादू के शो में उनकी 40 से ज्यादा साथियों की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। जादूगर सिकंदर यहां रोजाना तीन शो दिखा रहे है । शो प्रबंधक आरपी सिंह और पीआरओ मदन भारती के अनुसार नए वर्ष के उपलक्ष्य में अब कई नए करतब शो में शामिल कर दिए गए हैं जो यहां के लोगो ने पहले कभी नहीं देखे होंगे। दर्शको की सुविधा का ध्यान रखते हुए टिकट काउंटर से एडवांस टिकट का प्रबंध भी कर दिया गया है।

Exit mobile version