
(अनुराग शुक्ला ) प्रतापगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्वनाथ गंज विधानसभा में भाजपा महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश ने कही। उन्होंने कहा पिछले 70 सालों में पहली बार महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा,संरक्षा और उसके जीवन स्तर सुधारने के लिए दर्जनों कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। स्नातक तक छात्रों को नि: शुल्क शिक्षा के साथ कन्या सुमंगला योजना, सामुहिक विवाह योजना और बेटी बचाओ-बेटी बचाओ से बेटियां आगे बढ़ रही हैं। उज्जवला, सौभाग्य,मातृ वंदना योजना, महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कर, तीन तलाक़ काला कानून खत्म कर महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। हमारी आपकी सरकार ने काश्मीर से धारा 370 हटाकर, अयोध्या में राम मंदिर, काशी में विश्वनाथ कारीडोर, विंध्यवासिनी देवी मंदिर कारीडोर का निर्माण, गंगा की निर्मलता के लिए गंगा यात्रा, प्रयागराज मेला प्राधिकरण, विंध्य धाम तीर्थ,ब्रज तीर्थ, चित्रकूट धाम तीर्थ व नैमिषारण्य तीर्थ विकास परिषद का गठन कर वर्षों से लोगों की आस्था को पूरा किया है। आगे यह भी कहा कि योगी सरकार में गूंडे माफियाओं को उनके सही जगह भेजा गया है, लोगों को सस्ता और सुलभ इलाज के लिए एक जिला एक में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर गरीबों का सपना पूरा हुआ है। किसानों के फ़सल के वाजिब दाम,हर घर में शुद्ध पीने का पानी, सड़क-पुलों का जाल बिछाया जैसे हजारों कार्य सरकार ने कराकर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान हासिल कराया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में *कृतिका अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला प्रभारी अर्चना शुक्ला, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा सिंह के साथ जिले की सभी पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की तादाद में महिलाएं उपस्थित रहीं।