
गुंडागर्दी खत्म हुई, यूपी में सुशासन का राज, हर घर मे पहुची सरकारी योजनाए, बाहुबलियों का भी हुआ सफाया; अमित शाह
6 जनपदों की फोर्स सहित, दो एएसपी, एक दर्जन सीओ, 150 सब इंस्पेक्टर, 700 पुरुष सिपाही, 200 महिला सिपाही, 21 थानों के प्रभारी समेत एलआईयू और स्वाट के कमाण्डो रहे मुस्तैद
करीबन 50 हज़ार से ज्यादा की संख्या में भीड़ रही मौजूद
(अनुराग शुक्ला )
उन्नाव (अनुराग दर्शन समाचार)। युवा मित्रों मौसम खराब होने के चलते देर से पहुंचा। लेकिन हेलीकाप्टर से देखा तो हर तरह भजपा झंडा लिए मुंड ही मुंड दिखे। भीड़ ने अहसास करा दिया कि छह की छह सीटें मोदी जी की झोली में जाने वाली हैं। अब इस बार उन्नाव में भी भाजपा का परचम लहरा दीजिये। कार सेवको पर गोलियां चलवाने वाले अब दोबारा सत्ता में आने का ख्वाब संजोय है जो ख्वाब भर ही सिमट कर रह जायेगा। योगी के नेतृत्व में चहमुखी विकास पूरे 5 साल यूपी में हुआ है। आगे भी विकास की गति को तेज करने का काम किया जा रहा है। सत्ता का ख्वाब पाले विपक्षी पार्टियां उत्तर प्रदेश को फिर से जंगलराज की ओर ले जाने के प्रयास में जुटी हुई है।भाजपा के राज में सुशासन स्थापित हुआ है। इन्ही तमाम बातों के बीच अमित शाह ने करीबन 15 मिनट तक भाषण के साथ जिले की जनता से रूबरू हुए। बता दे कि गुरुवार दोपहर अमित शाह जनपद पहुचे थे। रामलीला ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में अमित शाह ने बतौर मुख्यअतिथि प्रतिभाग किया। अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया प्रिया और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या भी जनसभा स्थल पहुचे। गुरुवार शाम 4:40 पर अमित शाह रैली में पहुचे तो जय मोदी, जय शाह के नारों से ग्राउंड गूंज उठा। 15 मिनट तक पदाधिकारियों और मंचासीन नेताओ से रूबरू होने के बाद अमित शाह ने अपना भाषण शुरू किया। भाषण की शुरुवात के साथ अमित शाह ने जिले वाशियो को एक मंत्र दिया। ग्रह मंत्री ने कहा कि भाजपा विकास, व्यापार और सांस्कृतिक विरासत को संभालने में विश्वास रखती है। महर परिवार को पक्की छत, गैस सिलेंडर के साथ तमाम योजनाओं से लाभान्वित कराने का काम भी इसी सरकार ने किया है। आगे नोटो की गड्डियों पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव पर भी अमित शाह जमकर बरसे।
सपा में बहन बेटिया रही असुरक्षित; शाह
उन्नाव( अनुराग दर्शन समाचार)। अखिलेश के समय बहन बेटियों के साथ अत्याचार होता था। हमने कहा था यूपी में भाजपा की सरकार बनाइए हम गुंडों को उल्टा लटकाने का काम जानते हैं। योगी के नेतृत्व में यूपी का चहुंमुखी विकास हुआ है। 300 पार वाली सरकार बनानी है छह की छह सीटें जितनी हैं। करीबन 15 मिनट भाषण के बाद अमित शाह रथ पर सवार होकर हेलीपैड की ओर निकल गए।
छापेमारी से मचल रहे अखिलेश; शाह
उन्नाव( अनुराग दर्शन समाचार)। अमित शाह ने रैली में संबोधन के दौरान छापेमारी पर सपा पार्टी पर जनकर बरसे। अमित शाह ने कहा कि इत्र के व्यापारी के यहां से 250 करोड़ रुपये के थैले निकल रहे हैं, इससे अखिलेश जी बहुत मचलन में आ गए हैं। अखिलेश अगर आपके नहीं हैं तो आपको क्या तकलीफ है ? जितना रोना है, उतना रो लो टैक्स चोरी अब नहीं चलने वाली है। अब यूपी में टैक्स चोरों की खैर नही रहने वाली।