
गोली से घायल चाट विक्रेता के एक बेटे की मौत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कीडगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई वारदात के दौरान गोली से घायल चाट विक्रेता के दो बेटे में से एक की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। जबकि दो युवकों का उपचार जारी है। कीडगंज के राम-जानकी मंदिर के पास निवासी विनोद चाट वाले के दो बेटों समेत तीन लोगों को आबकारी विभाग के सस्पेंड सिपाही विमलेश पाण्डेय ने गुरुवार रात गोली मारकर फरार हो गया। गोली से घायल विशाल उर्फ राजन 30 वर्ष समेत तीन लोगों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान विशाल उर्फ राजन की उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है पुलिस की अनदेखी की वजह से उक्त आरोपित मनबढ़ हो गया था।वही गोली लगने से उनके बड़े भाई की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस नामजद आरोपी आबकारी के सिपाही समेत अन्य की तलाश में छापामारी कर रही है। भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई कीडगज निवासी संदीप गुप्ता उर्फ भोले और छोटा भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन चाट की दुकान लगाते थे। गुरुवार रात राम जानकी मंदिर के पास दोनों दुकान पर थे। मोहल्ले के ही रामजी और नारायण तिवारी भी यहां खड़े होकर उनसे बातचीत कर रहे थे। उसी समय वहां आबकारी का सिपाही विमलेश पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका संदीप गुप्ता से विवाद हो गया। राजन ने बोला तो हाथापाई शुरू हो गई। जिस पर सिपाही ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली संदीप, राजन, रामजी और नारायण तिवारी को लग गई। सभी खून से लतपथ होकर वहीं गिर पड़े। ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सिपाही विमलेश समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।