
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति तत्वाधान में मंडी शुल्क लगाए जाने और रेडीमेड कपड़े जूते ईट जीएसटी बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने मनाया काला दिवस धरना स्थल पत्थर गिरजा घर सिविल लाइन पर नारे लगाएं। मंडी शुल्क वापस लो वापस लो कपड़े जूते चप्पल ईट पर जीएसटी वृद्धि वापस लो वापस लो व्यापारियों का का शोषण बंद करो । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता व संरक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्ता और पार्षद अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जनता महंगाई से ऐसे ही त्रस्त है लॉक डाउन की वजह से व्यापार चौपट है केंद्र और राज्य सरकार ने कफन मे भी जीएसटी 5% से 12% वृद्धि कर दी है। 10 दिसंबर 2021 से मंडी शुल्क लागू कर दिया है सीधा असर गेहूं चावल दाल आदि के भाव पर पड़ेगा
महंगाई से जूझ रही गरीब जनता महंगाई का और अधिक बुझा बढ़ेगा हमें मंडी शुल्क स्वीकार नहीं है।
1 जनवरी 2022 से रेडीमेड कपड़े कंबल पर्दे सूती के नुकीले जाल रस्सी त्रिपाल कफन शामियाना जूते हवाई चप्पल ईट इत्यादि समान पर जीएसटी 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत सभी सामान महंगा हो जाएग। सरकार को चाहिए था कि पेट्रोल डीजल सरसों का तेल आदि चीजों पहले से महंगा है ऊपर से मंडी शुल्क से गेहूं चावल और दाल और इससे स्पेक्टर राज बढ़ेगा जिससे कि उत्पीड़न बढ़ेगा पहले से ही परेशान छोटा हुआ मध्यम वर्गीय व्यापारी जीएसटी के नाम पर और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर पाएगा । सरकार की गलत नीतियों से मध्यम वर्गीय व्यापारी के अलावा किसान छात्र व मजदूर भी भुक्तभोगी होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार से मंडी शुल्क और जीएसटी बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए । प्रदर्शन में श्री सर्व बृजेश निषाद रमेश चंद केसरी विकास अग्रहरि अजय गुप्ता रानी केसरवानी इफ्तेखार अंसारी सुरेश भारतीय रोशन अंसारी सारिका यादव कलावती गुप्ता अनीता गुप्ता संगीता केसरवानी सुनील वैश्य अरमान कुरेशी आदि लोग उपस्थित रहे।