भाजपा में शामिल राजेंद्र त्रिपाठी अवसरवादी नेता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी द्वारा कांग्रेस के बावत दिये वक्तव्य को अवसरवादी करार दिया है । शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन ने की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संपन्न बैठक में कहा गया कि जनता पार्टी, जनमोर्चा , जनता दल , बसपा और अब भाजपा में शामिल त्रिपाठी को हैरत है कि कांग्रेस को राष्ट्र विरोधी समझने में 50 वर्षों का लंबा समय लगा । दलबदल का व्यापक इतिहास रखने वाले त्रिपाठी को पार्टीजनों ने कांग्रेस को लेकर पूर्व के उनके उस बयान को याद दिलाया जिसमें उन्होंने कांग्रेस को एक दल नहीं एक विचारधारा और आंदोलन बताया था । न्याय, समानता एवं आमलोगों के हितों की आवाज करने वाला दुनिया का सबसे पुराना संगठन ठहराया था । यह भी कहा गया कि जिस पार्टी ने 86 वर्षीय त्रिपाठी को सरकार में मंत्री का ओहदा देकर बुलंदी पर पहुंचाया बढ़ती उम्र और कमजोर याददाश्त होने के साथ दरअसल नही मालूम कि कांग्रेस सेवा, तयाग और बलिदान वाला दल है कहा कि राष्ट् विरोधी तो भाजपा है जिनका प्रधानमंत्री महामारी के दौर में भी 8400 करोड़ जहाज , 20000 करोड़ का घर व 20 करोड़ की कार से चलता है । प्रभारी महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, उज्जवल शुक्ला, फुज़ैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, अनीता कुशवाहा, मो. असलम, परवेज़ सिद्दीकी, प्रदीप द्विवेदी, देवी पांडेय , नयन कुशवाहा, अंजुम नाज़, भोले सिंह, अनूप त्रिपाठी, इशरत चाँद, सुष्मिता यादव, अजेंद्र गौढ़ , अजय श्रीवास्तव, शमसुल हसन , विशाल सोनकर, श्याम जी शुक्ला, राज कुमार शुक्ल, अशोक सोनी आदि थे ।

Exit mobile version