शासन ने उच्च शिक्षा में प्रोफेसरों के प्रोन्नति की मांगी जानकारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश शासन सचिव, शमीम अहमद खान ने निदेशक, उच्च शिक्षा प्रयागराज से उप्र के राजकीय महाविद्यालयों तथा अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 15 जनवरी तक प्रोफेसरों की प्रोन्नति किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी मांगी है।

पत्र में कहा है कि उप्र के राजकीय महाविद्यालयों तथा अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में इस प्रयोजन हेतु कितनी समितियां गठित की गयी हैं। प्रोन्नति हेतु शासनादेश में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियम 2018 में कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (सी.ए.एस) के अन्तर्गत प्रोन्नत के लिए छानबीन सह मूल्यांकन समिति का गठन किए जाने की व्यवस्था का उल्लेख किया गया है।
उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों तथा अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर को यूजीसी के नियमानुसार प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति प्रदान किये जाने के लिए कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों पर क्या-क्या कार्यवाही हुई है। इसकी सूचना 15 जनवरी तक शासन को उपलब्ध कराया जाय।

Exit mobile version