
मंगल कामनाओं के साथ लोगों के काम भी आए- डॉ सुशील सिन्हा
मुसीबत के काम आना मानवता का सबसे बड़ा उपहार – गणेश केसरवानी
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। द्वारिका सुपर स्पेशलिटी एंड वैलनेस सेंटर के सभागार में भाजपा काशी क्षेत्र के सह संयोजक डॉ सुशील कुमार सिन्हा के द्वारा 2022 नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आए हुए सभी गणमान्य लोगों को 2022 की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हम सभी को 2022 की नव वर्ष की मंगल कामना के साथ लोगों के लिए काम आए इस संकल्प को लेकर कार्य करें जिससे कि लोगों के जीवन में हम खुशियां दे सके।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने न्यू कैलेंडर ईयर 2022 की बधाई देते हुए कहा कि मनुष्य वही है जो मानवता का कार्य करें और लोगों के मुसीबत के समय काम आए वास्तव में वही सबसे बड़ा मानवता का उपहार होता है और इसी संकल्प के साथ हम सभी कार्य करें
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ने बताया कि सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर केपी ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री कुमार नारायण , प्रवीण श्रीवास्तव धुन्नु भैया, राजेश केसरवानी निशित वर्मा रामू दादा मनीष कुमार योगेंद्र श्रीवास्तव राम प्रसाद यादव, रा, विवेक अग्रवाल सुमित श्रीवास्तव, जूही जायसवाल, लालू मित्तल,अंजू मिश्रा, स्मृति श्रीवास्तव, बबलू यादव विजय कुमार गिरजेश मिश्रा, शरद द्विवेदी, बृजेश श्रीवास्तव आयुष अग्रहरी आदि समारोह में आए हुए सभी को नव वर्ष की बधाई दी।