
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑल इंडिया ए मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के पार्टी प्रवक्ता अफ़सर महमूद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार आरोप लगाया है। कि प्रदेश में तेजी से बदलते राजनीतिक समीकरण में शोषित वंचित वर्ग का झुकाव उस पार्टी की तरफ हो रहा है । जिसको गैर भाजपाई दल के लोग भाजपा की बी टीम बता रहे। इसी सियासी पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी बीते दिनों प्रयागराज के अटाला स्थित इस्लामिया कालेज मैदान में आए थे । जहां पर अपनी ताकत का बखूबी एहसास कराया उसके बाद पुनः प्रयागराज के सलाहपुर शेरवानी कॉलेज मे ए आई एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा आगामी 9 जनवरी को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा रखी गई थी । जिसकी तैयारी अपने चरम पर थी। जिसके बाद से शहर के चुनिंदा राजनीतिक लोगों ने षड्यंत्र रचना शुरू किया और पिछली रैली में अहम किरदार अदा करने वाले लोगों की लिस्ट बनाई गई और उनके खिलाफ साजिशों का दौर शुरू हुआ कि कैसे रैली में भीड़ जुटाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करके रोका जाए अंततः उन्हें कामयाबी मिली और शासन एवं प्रशासन के इशारे पर प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। जिसका हम लोग कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं । जिसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने फिलहाल आगामी 9 जनवरी को होने वाली जनसभा रद्द कर दी है ।