साप्ताहिक बंदी को लेकर दुकानदारों व शहरवासियों में रही ऊहापोह की स्थिति

जिला प्रशासन द्वारा जारी किया शहर में साप्ताहिक बंदी का आदेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोनावायरस के नये वेरिएंट ओमीक्रान जिसे कोविड की तीसरी लहर माना जा रहा है । इसको लेकर शासन ने इससे सख्ती से निपटने व प्रभावहीन (निष्किय) करने के लिए कमर कस ली है। ओमीक्रान जो कि करोनावायरस का रूप है ,देश प्रदेश में में बड़ी तेजी से अपने पांव पसार रहा है जिसके संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दिसम्बर महीने से ही रात्रि 11बजे से लेकर सुबह पांच तक का नाइट कर्फ्यू लगाया है।
गौरतलब है कि कोविड संक्रमण के तेज रफ्तार से बढ़ रहे मामलों ने देश में तीसरी लहर की दस्तक दे दी है। जिसके चलते इस संक्रमण से संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शासन द्वारा दिसम्बर माह में ही नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है । शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से शासन द्वारा शहर के कई इलाकों की लिस्ट भी डाली गई कि कई इलाकों में फला फला दिन साप्ताहिक बंदी रहेगी ।रविवार को कुछ समाचार पत्रों ने भी अपने अपने समाचार पत्रों में साप्ताहिक बंदी की खबर प्रकाशित की। लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा न होने के कारण लोगों के बीच शहरवासियों और खासकर दुकानदारों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
देर रात्रि तक अपने अपने क्षेत्रों के संबंधित थानों से दुकानदार पूछते नजर आये कि मंगलवार को सभी प्रतिष्ठान दुकान आदि खुले रहेंगे या बंद ? लेकिन जवाब मिला कि जिलाधिकारी कार्यालय के द्वारा हमें लिखित या मौखिक कोई सूचना अभी तक नहीं प्राप्त हुई है। फिर लोगों ने चौराहों पर लगे खम्भों में सरकारी सूचनाओं के प्रचार-प्रसार व जानकारी के लिए साउण्ड स्पीकरों की ओर रुख किया उनसे भी ऐसी कोई जानकारी अथवा बंदी की सूचना नहीं प्रसारित की जा रही थी। खासकर मंगलवार को शहर में जिन क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों दुकानों की बंदी होनी थी। वहां पर दुकानदारों ने काफी देर तक अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं इस डर से कि कहीं दुकानों के शटर खुलते ही पुलिस आकर चालान न दे। ‌काफी देर तक ऊहापोह की स्थिति रही बाद में दुकानें खोल दी गयीं। लेकिन अब अधिकारिक तौर पर जिलाधिकारी कार्यालय के द्वारा जारी प्रशासनिक आदेशानुसार
रविवार को जीटी रोड(पुरानी) सेंवई मंडी से रामभवन चौराहा तक जिसमें मुख्य रूप से सेंवई मंडी चौक लोकनाथ बहादुरगंज,व उंचवागढ़ी के पुराने मोहल्ले शामिल हैं। इसके अलावा खोवामंडी सरायगढ़ी सब्जीमंडी,ठठेरी बाजार, शाहगंज,लालडिग्गी, बादशाही मंडी,म्युनिसिपल मार्केट,(चौक) जवाहर स्क्वायर, मोहम्मद अली पार्क,जानसेनगंज,पानदरीबा,हीवेट रोड,शिवचरन लाल रोड रामबाग लाऊदर रोड,जीवन ज्योति से लेकर डाटपुल तक साउथ मलाका मोहित्सिमगंज,नार्थ मलाका शहराराराबाग,काटजू रोड,नखास कोहना तिराहा,नूरूल्ला रोड रानीमंडी,पुराना बजाजा, अतरसुइया भारती भवन,बादशाही मंडी,तिलक रोड,मुट्ठीगंज, सिविल लाइंस,कमला नेहरु रोड, युनिवर्सिटी रोड,शामिल हैं।
सोमवार को कोठा पार्चा,(रामभवन चौराहा तक) लक्ष्मीनारायण रोड, गऊघाट,बाई का बाग,नखासकोना,(पुलिस चौकी मोहम्मद युसूफ रोड तक रोशन क्लाथ कार्नर,व लव इलेक्ट्रिकल्स) खलीफामंडी, खुल्दाबाद सुल्तानपुर भावा हिम्मतगंज,अटाला, लूकरगंज गंगागंज, बलुआघाट,कटघर, कल्याणी देवी,अहियापुर,एवं दरियाबाद।
इसी क्रम में मंगलवार को पुराना नया कटरा,कर्नलगंज, करनपुर प्रयाग हाशिमपुर रोड, अल्लापुर, टैगोरटाउन, जवाहर लाल नेहरू रोड,सदर बाजार, तेलियरगंज, नयापुरा,चैथम लाइन, रसूलाबाद, बघाड़ा, मम्फोर्डगंज, मनमोहन पार्क के पश्मिम साइड म्योर एवं मेयो रोड, प्रयागराज नगर निगम क्षेत्र की समस्त बारवर व हेयर ड्रेसिंग की दुकानें बंद रहेंगी। बुधवार बंदी के दौरान चौफटका से लेकर बमरौली तक (ट्रान्सपोर्ट नगर को छोड़कर) समस्त मोहल्ले एवं बाजारों की दुकानें वाणिज्य अधिष्ठान जिसके अंतर्गत सुलेम सरांय, धूमनगंज प्रीतमनगर रम्मन का पुरा मीरापट्टी कन्हईपुर नीवां,मुण्डेरा बाजार,नीम सराय, बमरौली आदि क्षेत्र शामिल हैं। शुक्रवार से फाफामऊ बाजार साप्ताहिक बंदी में आएगा।
ग्रामीण इलाकों में सोमवार साप्ताहिकी बंदी में भारतगंज टाउन एरिया सभी दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान तथा मंगलवार हनुमानगंज, बुधवार फूलपुर एवं सिरसा टाउन एरिया दुकानें एवं अधिष्ठान आदि शामिल हैं।

Exit mobile version