83 में हार्डी संधू ने काफी अच्छा काम किया:पलक तिवारी

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी मां की तरह काफी बोल्ड और हॉट है। हाल ही में रिलीज हुआ हार्डी संधू के साथ उनका सॉन्ग बिजली बिजली दर्शको को काफी पसंद आया था। पलक ने बताया कि उन्होंने अपने को-स्टार हार्डी संधू की फिल्म 83 देखी है और उन्हें फिल्म काफी पसंद आई हैं। पलक ने फिल्म 83 के देखने को अनुभव साझा करते हुए कहा कि, मुझे फिल्म 83 काफी पसंद आई हैं। इस फिल्म को देखकर मैं काफी भावुक हो गई थीं। मुझे फिल्म में हार्डी संधू का काम काफी अच्छा लगा हमेशा की तरह उन्होंने इस फिल्म में भी लाजवाब काम किया है। बता दें कि पलक ने हाल ही में हार्डी संधू के सॉन्ग बिजली बिजली में नजर आई थीं। इस सॉन्ग में हार्डी संधू और पलक तिवारी की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थीं। बहरहाल, अब पलक भी फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। पलक रोजी: द सैफरन चैप्टर से फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल 14 जनवरी 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Exit mobile version