
बरेली। हलाला की आड़ में महिलाओं के यौन शोषण का एक और मामला सामने आया है. संभल की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने उसेतीन तलाक देने के बाद अपने पिता के साथ हलाला करने पर मजबूर किया.
संभल जिले की रहने वाली रजिया खातून का भी नाम उस लिस्ट में जुड़ गया है, जिनके साथ शरियत की आड़ में घिनौना खेल खेला गया.
संभल जिले की रहने वाली रजिया खातून का भी नाम उस लिस्ट में जुड़ गया है, जिनके साथ शरियत की आड़ में घिनौना खेल खेला गया. रजिया को शादी के बाद महज 2 महीने 24 दिनों तक ही ससुराल में रखा गया और उसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. बाद में रजिया को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया. रजिया ने जब अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया तो उसके पति ने उसे अपने साथ रखने का वादा करके मामले में समझौता करवा लिया. फिर अपने ही पिता से उसके पति ने रजिया का हलाला करवाया. इतना ही नहीं इद्दत के दिन बीत भी नहीं पाए थे कि रजिया के पति ने उसके साथ जबरन रेप किया.
पति की इस घिनौनी हरकत के बाद जब रजिया गर्भवती हो गई तो उससे गर्भपात कराने का दबाब बनाया गया. जब वह नहीं मानी तो 15 दिनों तक उसे भूखा प्यासा घर मे कैद रखा गया. लेकिन इस बीच रजिया ने किसी तरह पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पति के कैदखाने से मुक्त करवाया.
रजिया अब एक बच्चे की मां बन गई है, लेकिन उसके बाप का पता नहीं है. रजिया के बच्चे का पिता ससुर है या फिर उसका शौहर यह बात डीएनए रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा.
रजिया की पुलिस में भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन और मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नक़वी से मदद की गुहार लगाई है. इस मामले में फरहत नक़वी का कहना है कि वो अल्पसंख्यक आयोग में इस मामले की शिकायत करेंगी और जरूरत पड़ी तो रज़िया का केस सुप्रीम कोर्ट तक पहुचाएंगी.