साईं मांजरेकर की फिल्म ‘मेजर’ का पहला सॉन्ग ‘ह्रदयामा 7 को होगा रिलीज

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलीवुड की न्यूकमर साईं मांजरेकर जिन्होंने हाल ही में फिल्म दबंग 3 से अपना डेब्यू किया था, वे अब तेलुगु फिल्म मेजर’ से साउथ फिल्मों मे भी डेब्यू करने जा रही हैं। साईं की फिल्म मेजर का पहले रोमेंटिक सॉन्ग ह्रदयामा का पोस्टर रिलीज कर दिया गया हैं। पोस्टर के साथ सॉन्ग की रिलीज डेट भी तय कर दी गई हैं। यह सॉन्ग 07 जनवरी 2022 को रिलीज किया जायेगा। इस बात की जानकारी स्वंय अभिनेत्री साईं मांजरेकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग का पोस्टर साझा करते हुए दी।

साईं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, यह बूंदा-बांदी वाला प्रेम हैं। मेजर का पहला सॉन्ग ह्रदयामा 07 जनवरी को सुबह 11 बजके 7 मिनट पर रिलीज होगा। बता दें कि, फिल्म मेजर दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित हैं, जिन्होने मुंबई में हुए 26/11 आंतकी हमले के दौरान ताज होटल में आंतिकियो से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थीं। इस फिल्म में संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार अदीवी शेष निभा रहें। साईं मांजरेकर, शोभिता धूलियापला और प्रकाश राज इस फिल्म अहम किरदार निभा रहें हैं। इस फिल्म को शशि किरन टिक्का द्वारा निर्देशित किया गया हैं। फिल्म की कहानी खुद फिल्म के हीरो अदीवी शेष ने लिखी हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस महेश बाबू ने किया हैं।
वर्कफ्रंट की बात करे तो साईं आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में सलमान की हीरोईन के ऱूप में नजर आईं थीं। वे फिल्म मेजर के अलावा कुछ बड़े बजेट्स की फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

Exit mobile version