प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । दौलत हुसैन इंटर कालेज मैदान पर आठ जनवरी से शुरू होने वाली स्वर्गीय कालीदास स्मृति टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता की तिथि बारिश के कारण आगे बढ़ा दी गई है। प्रतियोगिता अब 12 जनवरी से शुरू होगी। आयोजन सचिव मनीष यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग ले रही है। कलर ड्रेस एवं सफेद बाल से खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 35 हजार एवं उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद दिये जायेंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 5100, बेस्ट बैट्समैन एवं बेस्ट बॉलर को 2100-2100 और प्रत्येक मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपये नगद मिलेंगे।
स्पोर्ट्स पॉइंट और कीडगंज में बंटे अंक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । रविशा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स पॉइंट और कीडगंज क्रिकेट अकादमी के मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाने पर दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिया गया। जिस समय मैच रोका गया, उस समय स्पोर्ट्स पॉइंट ने 28 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन बना लिए थे।
अपरेश हलदार फुटबाल अब दस से
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज मैदान पर बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली अपरेश हलदार स्मृति अंडर-12 एवं अंडर-16 फुटबाल प्रतियोगिता बारिश के कारण अब दस जनवरी से शुरू होगी। यह जानकारी इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा ने दी है।