बरसात के बावजूद जादू देखने निकले कला प्रेमी

जादू के कद्रदानो पर नही दिखा बरसात का असर

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । संगम नगरी में भी मौसम का मिजाज़ बदला हुआ है और सावन जैसा ही रिमझिम बरसात के आगोश के शहर आ चुका। पर कला के कद्रदानों पर उसका कोई खास असर नहीं देखा गया। शहर के चंद्रलोक सिनेमा के पास स्थित राजर्षी टंडन मंडपम मे मनोरंजन के मुख्य आकर्षण बन चुके युवा सुपरस्टार जादूगर सिकंदर के शो में बरसात के बावजूद लोग सपरिवार पहुंचे और भारत की अनुपम सांस्कृतिक धरोहर जादू कला के विश्व प्रसिद्ध शो का आनन्द लिया। जादूगर सिकंदर ने शो के दौरान आज कुछ और नए करतब दिखाया और कहा कि इतनी बरसात के बाद भी आप आए भले दर्शक संख्या ने कुछ कमी हॉल मे है पर हमारे कार्यक्रम में कोई कमी नही होगी, वास्तव मे हम अपने टिकट लेकर कलाकारो को प्रोत्साहित करने वाले दर्शकों को बोनस आइटम्स दिखाएंगे। जादूगर सिकंदर के प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह और पीआरओ मदन भारती ने बताया कि स्टारडम से दूर सिकंदर का यही व्यवहार दर्शको का दिल जीत लेता है और हर शो के बाद जादूगर सेल्फी का लंबा दौर शुरू हो जाता है। प्रयागराज के लोग सोशल मीडिया पर जादूगर सिकंदर की तारीफ में दे दना दन सेल्फी शेयर कर रहे हैं।

Exit mobile version