
*मंत्री नन्दी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी पंचवर्षीय कार्यकाल की अंतिम सौगात*
*- 5,14,42000 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास*
*- नैनी, कीडगंज, मुट्ठीगंज, मीरापुर, करेली, कटघर के तीन दर्जन मार्गों पर होगा नाली, इंटरलाॅकिंग और सीसी निर्माण का कार्य*
*- महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया शिलान्यास समारोह*
*पांच वर्ष में कराए गए विकास कार्यों को दर्शाने वाली पुस्तिका का किया विमोचन*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पंच वर्षीय कार्यकाल की अंतिम सौगात अपने विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को दी। मंत्री नन्दी ने शुक्रवार को कल्याणी देवी स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए पांच करोड़ रूपये की अधिक धनराशि से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं पांच वर्ष में कराए गए विकास कार्यों को दर्शाने वाली पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान समारोह की अध्यक्षता कर रही महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मंत्री नन्दी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह में मौजूद लोगों का स्वागत किया।
शुक्रवार को मंत्री नन्दी द्वारा किए गए शिलान्यास कार्य का सीधा फायदा नैनी, गंगोत्रीनगर, मड़ौका, कीडगंज, मुट्ठीगंज, मीरापुर, करेली, कटघर के साथ ही मोहत्सिमगंज, करैलाबाग में रहने रहने वाले हजारों लोगों को मिलेगा। जिनके इलाके की सड़कों, गलियों व खड़ंजों के साथ ही आने-जाने के रास्तों पर जल निकासी की व्यवस्था न होने और इंटरलाॅकिंग या सीसी रोड न होने से दिक्कत होती थी। इन इलाकों में विधायक निधि और पूर्वांचल विकास निधि से स्वीकृत सड़क, पटरी एवं नाला-नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। मंत्री नन्दी ने शिलान्यास के साथ ही चार कार्यों का लोकार्पण भी किया।
मंत्री नन्दी ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा पिछली सरकारों का ध्यान केवल घोटाला करने और अपनी तिजोरी भरने पर था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में विकास की नई इबारत लिखी गई है, जिसे प्रदेश का आम जन आज महसूस कर रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि योगी सरकार में प्रयागराज का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है, बल्कि पूरा प्रयागराज बदला है। पूरे कार्यकाल में प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी से लेकर करेली तक के इलाकों में अरबों रूपये के विकास कार्य कराए गए हैं। विकास कार्य में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मंत्री नन्दी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिलान्यास के बाद नैनी मुक्ता विहार काॅलोनी में जीडी शर्मा के घर के सामने से मुख्य मार्ग तक, कीडगंज में वृंदावन शोरूम के सामने रामचंद्र निषाद के घर से रामबाबू निषाद एवं विनोद तैराक के घर तक, मीरापुर हनुमान मंदिर के सामने अरूण के घर से अजय वर्मा व आशा सक्सेना के घर तक, करेली चाट वाली गली में फरहान के घर से निहाल अहमद के घर तक, फरहान के घ्र से निहाल अहमद के घर होते हुए मो इजहार के घर तक, कटघर चैराहे के पास विजय केसरवानी के बगल वाली गली में गुज्जी कुशवाहा के घर तक, गोपाल जनरल स्टोर से संजय गौतम के घर तक मुट्ठीगंज अहिराना बस्ती में मनोज यादव के घर से अमरनाथ के घर तक, मालवीय नगर में मो. शाहिद के घर से रामलली के घर तक, मालवीय नगर में ट्यूबवेल से हरिनाथ शर्मा के घर तक मोहत्सिमगंज मुख्य मार्ग से गणेश मंदिर तक, कोठापार्चा में जैन गारममेंट्स से ओम प्रकाश के घर तक, त्रिपौलिया विनोद गौड़ के घर से बंदर शिवाला पार्क होते हुए मनोज अग्रवाल के घर तक नाली निर्माण के साथ ही इंटरलाॅकिंग व सीसी निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। साथ ही मीरापुर हर्षवर्धन नगर काॅलोनी में राहुल मालवीय के घर से मनोज गुप्ता के घर तक, इंद्रपुर नैनी में मूलचंद के घर से प्रेम नारायण के घर तक, डांडी मेमं लेपन मार्ग से मंजल के घर तक, माधवपुर खरकौनी यमुनोत्री नगर में राम विजय सिंह के घर से प्यारे यादव के घर तक, हरिदत्त तिवारी के घर से गंगाधाम तक, मीरापुर बरगदघाट मुख्य मार्ग से घाट तक पहुंच मार्ग, नैनी खरकौनी से संगम विहार काॅलोनी तक, नैनी विनायक नगर, नैनी यमुनोत्री नगर, बाबा जी आईटीआई के निकट, मड़ौका मुख्य मार्ग पर लगन विहार गेस्ट हाउस से निरंजन निषाद के घर तक, नैनी चक लाल मोहम्मद मुख्य मार्ग में कमलेश गुप्ता के घर से मदर ब्लेसिंग स्कूल तक नाली, गली निर्माण एवं इंटरलाॅकिंग व सीसी का कार्य कराया जाएगा। हीवेट रोड मुक्तेश्वर महादेव के सामने यात्रियों के विश्राम के लिए चबूतरा एवं प्रवेश द्वार का कार्य, शास्त्री नगर विद्यालय में इंटरलाॅकिंग का कार्य, डा. कैलाशनाथ काटजू इंटर काॅलेज में कक्ष निर्माण, ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री काॅलेज करैलाबाग में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण कराया जाएगा।शिलान्यास के साथ ही मंत्री नन्दी ने इंदलपुर विद्यानगर में पूर्णमासी भारती के घर से महेंद्र उपाध्याय के घर तक, गंगोत्री नगर डांडी में लेपन मार्ग से नगर कार्यवाह आरपी सिंह के घर तक, नैनी मड़ौका मार्ग पर विनोद दुबे के घर से भगवती केसरवानी के घर तक कीडगंज नई बस्ती में पप्पू के घर से भटनागर के घर तक नाली, सीसी मार्ग निर्माण कार्य, चौक घंटाघर स्थित मध्यकालीन ऐतिहासिक घड़ी का निर्माण कार्य । इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल मोदी एवं अनिल केसरवानी झल्लर, मण्डल अध्यक्ष मुठ्ठीगंज किशोरीलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चौक दिनेश विश्वकर्मा, मण्डल अध्यक्ष मीरापुर रणविजय सिंह, मन्डल अध्यक्ष कीडगंज मनोज मिश्र, मण्डल अध्यक्ष नैनी दिलीप केसरवानी, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा शिखा खन्ना, रेखा कनौजिया व स्वाति गुप्ता, पार्षद पूजा कक्कड़, आकाश सोनकर, ओमप्रकाश द्विवेदी, साहिल अरोरा, नन्दलाल, पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुशवाह व नीरज गुप्ता, नामित पार्षद राजेश कुमार निषाद व अनूप मिश्रा, क्षेत्रीय सदस्य युवा मोर्चा हर्ष केसरी, गौरव पाल, विनीत निषाद, विनोद निषाद, संजना गुप्ता, मनोज गुप्ता, आलोक सिंह, गरुण पाण्डेय, तारिक़ इमितियाज़, बलराम सिंह, ऋषभ सिंह, नवनीत गुप्ता, सुमित वैश्य,कुलदीप तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष शारदा ओझा, महामंत्री परमानन्द वर्मा, मण्डल अध्यक्ष लवकुश केसरवानी, सचिन जयसवाल, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, संजय कुशवाहा, पुष्पा विश्वकर्मा, मधुमिता नाथ, इंदु विश्वकर्मा, ममता यादव, संजीव केसरवानी, रोहित कन्नौजिया, सुमित सिंह बाग़ी, कुलदीप केसरवानी, दिनेश कन्नौजिया, अरुण निषाद, विवेक शुक्ला एवं समस्त देवतलुय कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।