
▪️कोविड वैक्सिनेशन के लिए जादू द्वारा प्रेरित कर रहे जादूगर सिकंदर*
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के चंद्रलोक सिनेमा के समीप राजर्षी टंडन मंडपम में चल रहे सुपर स्टार जादूगर सिकंदर के विश्व स्तरीय इंद्रजाल शो को दर्शको द्वारा खूब सराहा जा रहा है।, तेजी से जलती बुझती इंद्रधनुषी लाइट्स की नयनाभिराम रंगीनियों के साथ पल पल नए नए रोचक रोमांचक हैरतंगेज करतब और मंच पर लाइव डायनासोर को देख लोग खूब आनंदित हो रहे हैं और शो दौरान कोविड से बचाव के लिए मास्क अनिवार्य रूप से लगाने और वैक्सिनेशन के लिए भी जादू के माध्यम से बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रेरित कर रहे हैं। इसी तरह शो के दौरान संदेश उभरता है कि नशा एक जानलेवा जहर हैऔर नशों से दूर रहना चाहिए। पहली बार भव्य शो लेकर प्रयागराज आए जादूगर सिकंदर का शो मनोरंजन के साथ-साथ जादू के संदेशों के प्रसारण का अच्छा माध्यम बन गया है।शो में लडकीको हवा मे उड़ाने, लडकी के जिस्म के आरपार तलवार, जादूगर का सेकेंडो में गायब होना और पुलिस के वेश में दर्शको के बीच टहलते हुए पाया जाना आदि ऐसे अनेक
करतब है जो जादूगर सिकंदर पलक झपकते करके दर्शको को हतप्रभ कर देते हैं। मैजिक विथ मिशन के साथ जादूगर सिकंदर देश की कई विकराल समस्याओ पर जागरूकता संदेश दे रहे जादूगर सिकन्दर कोविड वैक्सीनेशन , मास्क, हैंड सैनिटाइजर के उपयोगके लिए भी मंच से प्रेरित कर रहे है। उनकी जादुई प्रस्तुति पर हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। इस तरह सामाजिक विकृतियो कुरीतियो, अंधविश्वास से बचाने और समाज मे जागृति लाने के अभियान को वो अपना मैजिक मिशन मानते हैं। और यही कारण है कि उनका हर करतब लोगों की पसंद बन गई है और शो के दौरान लगातार जन संदेश देकर जादूगर खूब सराहना प्राप्त कर रहे हैं। शो के प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह और पीआरओ मदन भारती ने बताया कि प्रयागराज में उनके शो को दर्शको द्वारा खूब प्यार सम्मान मिल रहा है और शहर से लेकर दूर दराज के देहात क्षेत्र से भी लोग सपरिवार शो देखने आ रहे हैं। कोविड से बचाव उनकी प्राथमिकता मे शामिल है और सैनिटाइजर मास्क आदि का प्रबंध भी किया गया है और मंच से जादूगर सिकंदर द्वारा भी लोगो को जागरूकता संदेश बार बार दिए जा रहे है। यहां रोजाना तीन शो दोपहर 1बजे,3:30 बजे और संध्या 6 बजे से शुरू होता हैं और दर्शको को दो घंटे तक रहस्य रोमांच सनसनी से भरपूर मंनोरंजन से भर देता है।