
किन्नर अखाडा की प्रदेश अध्यक्ष, महामंडलेश्वर, मेलाधिकारी, मेला एसपी सहित अन्य लोग हुए शामिल
कहा कि माघ मेले में सभी कोविड गाइड लाइन का करें पालन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किन्नर अखाड़ा के प्रदेश अध्यक्ष / किन्नर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने शिष्यों सहित माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच के ओल्ड जीटी रोड – संगम लोवर चौराहा पर लगने वाले शिविर के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया। इस दौरान मेलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, मेला एसपी राजीव कुमार मिश्रा, मेला ओएसडी संत कुमार सहित अन्य शिष्य शामिल हुए। इस दौरान सभी ने भूमि पूजन करते हुए परमपिता ईश्वर , तीर्थराज प्रयागराज, भगवान वेणीमाधव और संगम से प्रार्थना किया कि माघ मेला सकुशल संपन्न हो, कोविड से राहत मिले और सभी लोग सकुशल मेला में कल्पवास करते हुए अपने घरो को वापस लौटे। किन्नर अखाडा की प्रदेश अध्यक्ष / किन्नर वेलफेयर बोर्ड की प्रदेश सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि माघ मेले के दौरान शिविर मे कथा, प्रवचन, हवन और अन्नक्षेत्र सहित अन्य कार्यक्रम माघी पूर्णिमा तक संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि कोविड के बढते प्रभाव को देखते हुए अब सबसे जरूरी हो गया है कि सरकार की सभी गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी लोग स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखे।