विहिप की जिला बैठक संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला प्रयागराज के विहिप कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों के विषय में योजना बैठक हुई । जिसमें प्रान्त संगठन मंत्री काशी प्रांत मुकेश जी ने आगामी कार्यक्रमों के विषय में प्रकाश डाला और साथ ही कार्यकर्ताओं को कहा कि धर्म रक्षा निधि अर्पण में सहयोग करने वाले महानुभावों के घर जाकर सबको विहिप की तरफ से बधाई दें साथ ही संगठन के विचारों से सबको अवगत करायें। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अमित पाठक,जिला मंत्री सत्येंद्र मणि, प्रांत समिति सदस्य धर्म प्रसार सर्वेश कुमार मिश्र , जिला उपाध्यक्ष किशन शुक्ल , जिला सहसंयोजक दुर्गेश जिला धर्म प्रसार प्रमुख पंकज , प्रखंड अध्यक्ष प्रतापपुर अशोक दुबे , मंत्री किशन पाठक जी, प्रखंड सत्संग प्रमुख आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version