चौक मंडल के पदाधिकारियों के घर पहुंचे मंत्री

 

भेंट वार्ता कर परिजनों से की मुलाकात

प्रतिकूल मौसम में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आगाज में पहुंचने पर ज्ञापित किया धन्यवाद

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी कानपुर में आयोजित आगाज 2022 की सफलता के बाद सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। मंत्री नन्दी ने आज भाजपा चौक मंडल की महिला मोर्चा एवं पिछड़ा मोर्चा की पदाधिकारियों के घर जाकर भेंट वार्ता किया। पदाधिकारियों के साथ उनके परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री नन्दी सोमवार को जॉन्सेनगंज में जय किशन चौरसिया, भागवत बाग अतरसुइया में कुमकुम श्रीवास्तव, नखासकोहना में रितिका गुप्ता, करेलाबाग कॉलोनी तुलसीपुर में पवन गुलाटी, कमलेश सहाय, दशरथ लाल कनोजिया, उर्मिला सिंह, राकेश सिंह, बहादुरगंज में नितुल निषाद, विमलेश गुप्ता के घर पहुंचे। मंत्री नन्दी ने बारिश और ठंड के बीच प्रतिकूल मौसम में भी कानपुर में आयोजित आगाज में भारी संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं पदाधिकारियों ने भी आगाज के सफल आयोजन के लिए मंत्री नन्दी को बधाई दी।

Exit mobile version