
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अपने हैरतंगेज प्रदर्शन से शहरवासियों को खूब आकर्षित और आनंदित कर रहे युवा सुपरस्टार जादूगर सिकंदर का आज राजर्षी टंडन मंडपम में प्रयागराज के स्थानीय जादूगरो द्वारा भव्य सम्मान किया गया । समारोह की अध्यक्षता शहर के वरिष्ट जादूगर हरी शंकर साहू ने की।
शो के दौरान ही आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जादूगर एच एस साहू, मास्टर जब्बार, जादूगर आलोक, जादूगर जबर सिंह, नोमित जैसवाल, योगेंद्र योगी वैश्य,जादूगर मुकेश,जादूगर रविन्द्र गोगा, नागेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, जादूगर रामदेव, टीटू गुप्ता उर्फ जादूगर अरविंद, श्याम सुन्दर वैश्य, ए के शुक्ला, जादूगर देवव्रत द्विवेदी, गोलू सम्राट आदि ने जादूगर सिकंदर को पुष्पहार पहना कर और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। अपने संबोधन में वरिष्ठ जादूगर मास्टर जब्बार ने कहा कि संगम नगरी में इतना भव्य विश्व स्तरीय लाइव मैजिक शो लेकर जादूगर सिकंदर ने शहर को जादूमय बना दिया है और हर तरफ इनके कारनामों की खूब चर्चा हो रही है। वक्ता जादूगरों ने कहा कि सिकंदर जादूगरों के भी जादूगर है और निश्चित रूप से यहां सफलता,शोहरत औरलोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहेंगे।