
अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने थ्रिलर फिल्म एजीपी का ट्रेलर जारी किया
अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने रविवार को निर्देशक रमेश सुब्रमण्यम की थ्रिलर एजीपी का ट्रेलर जारी किया, जिसमें अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन मुख्य भूमिका में हैं। इस थ्रिलर ने फिल्म प्रेमियों में काफी दिलचस्पी पैदा की है। यह पहली बार होगा, जब लक्ष्मी मेनन किसी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक अस्पताल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलत कारणों से चर्चा में है। हमें बताया जाता है कि अस्पताल आने वाले मरीज आत्महत्या कर रहे हैं। नायक को एक नर्स को समझाते हुए देखा जाता है, जो अपने प्रेमी को उसके पैर की पट्टी हटाने के लिए अस्पताल लाती है। हालांकि, एक घंटे बाद वह कहती है कि उसका प्रेमी वहां नहीं है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी संतोषपंडी ने की है और संगीत जयकृष ने दिया है। केएसआर द्वारा निर्मित इस फिल्म का संपादन चंद्रकुमार ने किया है।
ऐश्वर्या राजेश एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो मुख्यत: दक्षिण भारतीय (तमिल सिनेमा) में सक्रिय हैं। वह 2017 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म डैडी में नजर आई थीं। ऐश्वर्या राजेश के बारे में बात करे तो उनको सिंगिंग का भी बहुत बड़ा शौक है। बचपन में उन्होंने कहा कि शायरी सिंगिंग में ट्रॉफी जीती थी और आज भी इनको शौक है गाना गाने का। ऐश्वर्या राजेश वो बचपन से ही एक्टिंग का शौक था इसीलिए उन्होंने फिल्म में काम करने की ठान ली थी और उनके पिताजी भी काफी अच्छे और सुपरहिट अभिनेता रह चुके हैं इसलिए इनका एक्टिंग के प्रति लगाव कुछ ज्यादा ही था।