
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेडिकल चौराहे पर स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की मूर्ति पे एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि मनाई।
शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने कहा ईमानदारी और सादगी भरा जीवन जीने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी के विचार आज भी देश को और देश की जनता को प्रेरणा देते हैं और सही राह पर चलने की सीख देते हैं. 1. देश की स्वतंत्रता की रक्षा करना केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि ये पूरे देश का कर्तव्य है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदीप मिश्रा अंशुमन, मुकुल तिवारी, फुजैल हाशमी, किशोर वासने, इरशाद उल्ला,राम मनोज पटेल, श्याम जी शुक्ला, सुनील यादव, नागेंद्र प्रसाद मिश्रा, इशरत अली चांद, प्रदीप द्विवेदी, हरीश चंद्र दुबे, हिमांशु केसरवानी, जितेन नायक,