
इलाहाबाद। श्रवण मास में विभिन्न पर्वो कांवड यात्रा एवं गुड़िया तालाब एवं शिवकुटी मेला और 15अगस्त राष्ट्रीय पर्व एवं बकरीद के तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए थाना शाहगंज में पीस कमेटी की बैठक की गई।
जिसमें नगर क्षेत्र के समस्त कमेटी के पदाधिकारी व पार्षद गण मेला कमेटी के पदाधिकारी गणों ने उक्त आयोजन में आने वाली समस्याओं से नगर मजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार ए यस पी/क्षेत्राधिकारी नगर शिवराज जी और नगर निगम बिजली विभाग जलकल विभाग के अधिकारियों के द्वारा विधिवत नोट/सुना गया बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने आयें सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम के मद्देनजर किसी भी किस्म की शिथिलता कतई स्वीकार नहीं होगी।
समय से सभी विभाग मौका मुआयना कर समस्त समस्याओ का निदान करें और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के द्वारा उपस्थिति सभी सदस्यों पदाधिकारियों को अवगत कराया कि आयोजनों में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने पायेगी ।
जिसने भी आयोजन में विघ्न डालने की कोशिश की तो उसे कतई बख्शा नहीं। जायेगा उसके लिए हमारे पास काफी संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है।
बैठक का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के विधि सलाहकार लक्ष्मी कान्त मिश्र एडवोकेट उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन ने किया ।
थाना अध्यक्ष शाहगंज संजय सिंह ने बैठक में आये हुए सभी सदस्यों पदाधिकारियों से आग्रह किया कि ”आप के पास हमारे क्षेत्र की जो भी समस्या हो हमें अवश्य बतायें ” और बैठक में शामिल होने के लिए विशेष रूप से कोटि कोटि धन्यवाद किया।