
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आधुनिक भारत के निर्माता ,वेदांत के विख्यात एवं प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद की जयंती भारत विकास परिषद “कृष्णा शाखा “प्रयागराज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रांतीय अध्यक्ष निशा जायसवाल, नूतन शुक्ला ,ज्योति श्रीवास्तव शाखा की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल राठौर एवं सभी सदस्यों ने स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । तत्पश्चात वंदे मातरम की प्रस्तुति शाखा की सदस्यों द्वारा किया गया । सचिव शालिनी गुप्ता ने विवेकानंद जी के आध्यात्मिक जीवन से सभी को परिचित कराया ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर शाखा की मोनिका जायसवाल ,हेमा अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल ,नमिता जयसवाल ,डॉक्टर पूजा, रितु, अनिता ,सीमा ,आदि सदस्य उपस्थित रही।