स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श- गणेश केसरवानी

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर प्रयागराज के द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में स्वामी विवेकानंद जी की 159 जयंती के अवसर पर हो श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श है उन्होंने नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा था इस देश के नौजवान जागृत होते हैं वह देश उन्नति के मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है और कहा कि स्वामी विवेकानंद अध्यात्मिक वेदांत के मार्ग पर चलकर सारी दुनिया को भारत की विराट संस्कृति का दर्शन कराते हुए भारतीय संस्कृति का वैभव का परचम लहराया
उन्होंने नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा था कि शक्तिशाली बनो क्योंकि शक्तिशाली शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकता और जब तक अपने द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते तब तक चलते रहो। और कहा की भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद की आदर्शों की चलकर शक्तिशाली राष्ट्र एवं शक्तिशाली देश के निर्माण में अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर रहा है। इस अवसर पर भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए । श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रुप से पार्षद भोला तिवारी विवेक मनीष सिंह रघुवंशी शुभम पांडेय बाला संदीप मिश्रा शिव तिवारी विक्रांत शुक्ला शशांक शेखर सिंह रोहित कनौजिया तन्मय उपाध्याय हर्षित द्विवेदी अमन केसरवानी आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता रहे।

Exit mobile version