चरखी दादरी आश्रम में चाय ,जलपान, अन्नक्षेत्र आज से

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ₹अनुराग दर्शन समाचार )। चरखी दादरी आश्रम का माघ मेला के ओल्ड जीटी रोड के बांयी तरफ शिविर लगा हुआ है। शिविर के व्यवस्थापक अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने बताया कि माघ मेला में लगे उनके शिविर में कल्पवास मकर संक्रांति से शुरू हो जाएगा इसके लिए देश के कोने – कोने से श्रद्धालु परिवार सहित पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति से लेकर माघ पूर्णिमा तक उनके शिविर में प्रतिदिन सुबह पांच बजे से चाय जलपान और पूर्वाहन 11 बजे से शाम तक अन्य क्षेत्र चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में सामाजिक विषयों को लेकर गोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम होगा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने बताया कि माघ मास में संगम की रेती पर कल्पवास करते हुए गंगा स्नान और दान करने से अक्षय पूर्ण की प्राप्ति होती है ऐसे में सभी सनातन धर्मावलंबी लोगों को चाहिए कि वह माघ मास में गंगा स्नान करते हुए कल्पवास जरूर करें । उन्होंने माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से कहा है कि वह लोग बढ़ते हुए कोविड-19 को देखते हुए खुद सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें। पीठाधीश्वर ने कहा कि इस थोड़ी सतर्कता से ही सुरक्षा संभव है। कहा कि सभी लोग मास्क लगाते हुए सेनेटाइजर का जरूर प्रयोग करें।

Exit mobile version