बहुजन समाज पार्टी ने दो प्रत्याशियों की घोषणा की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी ने जिले की दो और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्​दीकी ने प्रतापपुर विधानसभा से जीत हासिल की थी। बाद में वह बसपा से निलंबित होने के कारण सपा में चले गए। अब प्रतापपुर विधानसभा से बसपा ने इंजीनियर घनश्याम पांडेय पर दांव लगाया है। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। इसी प्रकार बारा विधानसभा क्षेत्र से डॉ. शिव प्रकाश को बसपा ने मैदान में उतारा है। वह पेशे से डॉक्टर हैं। जिलाध्यक्ष बाबू लाल भंवरा के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले शहर दक्षिणी से देवेंद्र मिश्र नगरहा, फाफामऊ से ओम प्रकाश पटेल और शहर उत्तरी से संजय गोस्वामी के नाम की घोषणा की गई।

Exit mobile version