
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ मिलकर समाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहर के सुपरिचित समाजिक कार्यकर्ता संतोष तिवारी को युवाओं के साथ मिलकर विश्व के चालीस देशों में युवाओं के लिए कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय संगठन “यूथ फ़ॉर नेशन” का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संतोष के सामाजिक सक्रियता और योगदान को देखते हुए यूथ फ़ॉर नेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० महेश शर्मा की संस्तुति पर राष्ट्रीय महामंत्री विभांशु दुबे द्वारा किया गया है। पूर्व में संतोष तिवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आसरा फाउंडेशन प्रयागराज एवं ‘भोर’ एक सृजन संस्था के साथ जुड़कर विभिन्न दायित्वों पर रहकर तमाम सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभा चुके है।
संतोष अतिमहत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने हेतु यूथ फ़ॉर नेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व डॉ० महेश शर्मा,राष्ट्रीय महामंत्री विभांशु दुबे सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि मुझे जो भी जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने सौंपा है उसे पूरा करने के लिए संगठन के मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करते हुए निभाउंगा।
संतोष की नियुक्ति पर डॉ श्लेष गौतम, रविनंदन सिंह, लक्ष्मी कांत मिश्रा, प्रदीप तिवारी, चन्द्र शेखर ओझा, हिमांशु पाण्डेय, प्रतिमा मिश्रा, अमित मिश्रा, रवीन्द्र सिंह, नागेन्द्र तिवारी आदि ने बधाई दिया है।