किसी अफवाह से फर्क नहीं पड़ता: रकुलप्रीत सिंह

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और ऐक्टर-प्रड्यूसर जैकी भगनानी के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें काफी समय आ रही हैं। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था। इसके बाद रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को लेकर फैंस कयासबाजी करने लगे हैं। हालांकि, ऐक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर रिऐक्शन दिया है। रकुलप्रीत सिंह ने कहा शादी या कोई अफवाहें सच नहीं हैं और ये उन्हें इन सबसे फर्क नहीं पड़ता है। रकुलप्रीत सिंह के अनुसार, उन्होंने इन सब बातों से ध्यान हटाकर, काम करना सीख लिया है। उनका कहना कि वह अपनी लाइफ में बिल्कुल पारदर्शी हैं और अगर ऐसा कुछ (शादी) होगा तो वही सबसे पहली व्यक्ति होंगी जो इसपर आकर बात करेंगी, जैसे इसबार उन्होंने की।

रकुलप्रीत सिंह ने आगे लोगों से कहा कि शादी को लेकर अनुमान लगाना छोड़ दें और सच के सामने आने का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि अभी वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं, बाकी सब तभी होगा जब उसे होना होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुलप्रीत सिंह की इस साल छह फिल्में रिलीज होने के लिए शेड्यूल हैं। साल की पहली छमाही में चार फिल्म ‘अटैक, ‘रनअवे 34, ‘डॉक्टर जी और ‘थैंक गॉड रिलीज होने की उम्मीद है। वहीं, साल की दूसरी छमाही में रकुलप्रीत सिंह ‘छतरीवाली, ‘मिशन सिंड्रेला और ‘इंडियन 2 रिलीज हो सकती है।

Exit mobile version