राजा भईया के पुत्रों ने दिया दिव्यांग को तीन पहिया मोपेड वाहन

( अनुराग शुक्ला ) प्रतापगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया के दोनों पुत्र बड़े शिवराज प्रताप सिंह वा छोटे बृजराज प्रताप सिंह ने मानिकपुर के तिवारीपुर निवासी अमरजीत पटेल को तीन पहिया मोपेड वाहन दिया। इसके पहले भी स्वयं कुण्डा के विधायक राजा भईया और बाबागंज के विधायक विनोद सरोज दिव्यांगों को तीन पहिया मोपेड वाहन देते आये है। राजा भईया के पुत्रों के हाथ से तीन पहिया मोपेड वाहन पाने के बाद दिव्यांग अमरजीत के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ उठी।उसने राजा भईया परिवार का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सुमित तिवारी फूलमती, विवेक केशरी नीतीश पांडेय राज ,अंशुमान सिंह, सौरभ सिंह रॉकी सिंह ,आयुष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version