आज हैं कैबिनेट मंत्री, लेकिन संघर्ष के दिनों में लगा चुके हैं चाय समोसे की दुकान

सुबह – सुबह चंद्रशेखर आजाद पार्क में भ्रमण कर लोगों से की मुलाकात

मीरापुर इलाके में दिन भर किया भ्रमण

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने दिन की शुरुआत ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क में में भ्रमण के साथ की। पार्क में भ्रमण करते हुए मंत्री नन्दी ने मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन सदस्यों के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों से आए लोगों से मुलाकात की। जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन, उद्यमी, अधिकारी आदि शामिल रहे। इस दौरान मंत्री नंदी ने बड़े, बच्चे, बुजुर्गों के साथ ही युवाओं के साथ विभिन्न सकारात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
आजाद पार्क से बाहर निकलते ही मंत्री नन्दी ने सड़क किनारे लगे ठेलों के पास जाकर चाय की चुस्की का आनंद लिया। फर्श से अर्श तक पहुंचे मंत्री नन्दी आज भले ही उद्योगपति और कैबिनेट मंत्री हैं। लेकिन कुछ दशक पहले तक चाय, समोसा, कचौड़ी बेचने के साथ ही ठेला भी लगा चुके हैं। इसीलिए चाहे बड़े उद्योगपति हों या छोटे दुकानदार सभी से एक ही भाव में मिलते हैं। मंत्री नन्दी ने आज सड़क किनारे लगे ठेले पर चाय बनाकर लोगों को पिलाई और खुद भी अपने हाथों से बनाई गई चाय का आनंद लिया। चाय पीने के बाद मंत्री नन्दी ने टेंपो में बैठ कर सफर का आनंद लिया। सुबह की सैर के बाद मंत्री नन्दी अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मीरापुर इलाके में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर पहुंच गए। सुबह से लेकर देर शाम तक मंत्री नन्दी ने दर्जनों लोगों के घर जाकर सभी से व्यक्तिगत मुलाकात की। योगी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए एक बार योगी सरकार बनाने की अपील की। रविवार को मंत्री नन्दी ने मीरापुर इलाके में मंचल गुप्ता, मनोज नागिया, डॉक्टर डंक, अरविंद मालवीय, घनश्याम मिश्र, स्वर्गीय अर्जुन महेंदु, मधुमिता नाथ, जया गुप्ता, धीरज नागर, आकाश केसरवानी, सुमित सिंह, आशुतोष सारस्वत, शिरवचन प्रकाश, हिमांशु सिंह आदि के घर पहुंचे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मीरापुर रणविजय सिंह, कॉर्डिनेटर अनुज शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version